पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन से गिरकर फौजी घायल एक पैर की अंगुलियां कटी

चलती ट्रेन से गिरकर फौजी घायल एक पैर की अंगुलियां कटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| संगरियामार्ग पर गांव मानकसर के पास शनिवार रात को एक फौजी ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस 108 के ईएमटी जितेंद्र ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि मानकसर के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक फौजी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल मनप्रीतसिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बरनाला नवां जिला फिरोजपुर को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के ट्रेन की चपेट में आकर एक पैर की अंगुलियां कट गई। इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।