जिला बाक्सिंग जूनियर प्रतियोगिता आज से
हनुमानगढ़| जिलामुक्केबाजी संघ की ओर से दो दिवसीय जूनियर बाक्सिंग चैपियंनशिप प्रतियोगिता सोमवार को चूना फाटक स्थित स्पोर्टस क्लब में होगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दलजीतसिंह सचिव नगेंद्र सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रथम रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।