- Hindi News
- नवरात्र महोत्सव पर की मां दुर्गा की पूजा
नवरात्र महोत्सव पर की मां दुर्गा की पूजा
संगरिया. नवरात्रमहोत्सव रेलवे ओवरब्रिज के पास वार्ड 16 में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव मे मां भगवती की प्रतिमा की स्थापना कर प्रतिदिन सुबह-शाम आरती की जा रही है।
मां की प्रतिमा बनाने वाले कलाकार पेंटर रमेश स्वामी, वैद्य शंकर दत्त शर्मा सतीशकुमार वर्मा द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। पार्षद लखन करवा ने बताया कि महोत्सव में तीन अक्टूबर को सुबह नौ बजे कंजक पूजन प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा दोपहर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शाम छह बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव मे डॉ. नारायण मंगा, गोपाल गहलोत, प्रवेश स्वामी, मनोज गहलोत, रवि वर्मा, सुरेंद्र भार्गव, संदीप वर्मा सहित काफी संख्या मे भक्तजन सहयोग कर रहे है।
संगरिया. मां दुर्गा की पूजा करते हुए वार्डवासी