- Hindi News
- जनकल्याणकारी योजनाओं को किया समीक्षा के नाम पर बंद
जनकल्याणकारी योजनाओं को किया समीक्षा के नाम पर बंद
हनुमानगढ़. लोकसभाचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के दौरान की गई मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में एकजुटता का परिचय दिया इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निरंकुश सरकार ने अपने नौ माह के शासन में जनता को दुखी कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद कर दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उप चुनावों के दौरान जनता ने कांग्रेस पार्टी को तीन विधानसभाओं में जीत दिलाकर यह साबित कर दिया कि लोगों का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने आगामी निकाय चुनावों में एक जुटता दिखाने की बात कार्यकर्ताओं से कही। उपाध्यक्ष दयाराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य इमामदीन भाटी, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष गुरदीप चहल, वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष इशाक खां आदि ने विचार रखे। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र बेद, जगदीश सिहं राठौड़, उदयपाल सारस्वत, नूरनबी भाटी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी, देहात अध्यक्ष गुरमीत सिहं चंदड़ा, कोषाध्यक्ष बलराज सिहं, विनोद बांठिया, उपाध्यक्ष महबूब खां, महामंत्री शब्बीर मोहम्मद, सचिव नाथी देवी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष साधना व्यास आदि मौजूद थे।