पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नायक समाज की 40 प्रतिभाओं का सम्मान

नायक समाज की 40 प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. राजस्थान नायक महासभा जिला शाखा के तत्वावधान में नायक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को जंक्शन स्थित नायक सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष बीएल वर्मा थे।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम जीवनराम डागला, जिलाध्यक्ष टोपनलाल नायक थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संत लाधुराजजी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही तरक्की कर सकता है। वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने की बात कही। समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान समाज के लोगों से किया।

अतिथियों ने हनुमानगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष टोपनलाल नायक और श्रीगंगानगर जिले का जिलाध्यक्ष बाबूराम नायक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष टोपनलाल नायक ने बताया कि इस दौरान समाज की 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें समाज में मृत्यु भोज त्यागने वाले भी शामिल हैं। इस मौके पर प्रदीप कड़वा, महासचिव सोहनलाल नायक, कोषाध्यक्ष शेराराम नायक, गणेशाराम नायक आदि मौजूद थे।