पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में मनाया जाएगा दशहरा

कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में मनाया जाएगा दशहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. श्रीजुबली राम नाटक समिति की ओर से इस वर्ष दशहरा पर्व राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति सदस्यों की ओर से दशहरा पर्व की विशेष तैयारियां की जा रही है। रावण, कुंभकरण मेघनाथ के पुतले मंडी डबवाली (हरियाणा) से बनवाए गए है।

दशहरा के दिन श्रीराम रावण की सेना की युद्ध कलाओं का प्रदर्शन शहर के विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। रावण के पुतले का दहन दिन ढलने के साथ ही होगा। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों की ओर से सुंदर आतिशबाजी से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। इसके साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के सचिव विनोद मोदी ने बताया कि दशहरा पर्व में पुतला निर्माण, विद्युत व्यवस्था, जल व्यवस्था टैंट व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष रामप्रताप वर्मा ने बताया कि धार्मिक व्यवस्था के अनुरूप धर्म-संस्कृति का पालन करते हुए श्रीराम पंचायती संस्कृत महाविद्यालय के गुरुजी दयानंद शास्त्री, श्याम सुंदर आश्रम के महंत सुखदेवानंद, डेरा कमलदेव उदासीन के संचालक बाबा कमलनाथ महंत माधोदास के सानिध्य में दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

समिति सदस्य मोहन अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, डिप्टी कंवल शर्मा, प्रवीन बिश्नोई, विद्यासागर शर्मा, विजय गर्ग, ओम भाटी, सुभाष खारीवाल, हरीश मोंगा, आनंद गोयल, सतीश अग्रवाल राजकुमार सोनी आदि आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।