छह और मौत, दो डॉक्टर को स्वाइन फ्लू
छह और मौत, दो डॉक्टर को स्वाइन फ्लू
प्रदेशमें स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में स्वाइन फ्लू से दो और मौत हो गईं। जबकि दो पॉजिटिव और बढ़ गए। इसके अलावा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में तीन और डूंगरपुर में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में इस साल अब तक 112 मौत हो चुकी हैं। एसएमएस अस्पताल के दो रेजीडेंट में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ.राजू कदम और डॉ. मुकेश असवाल में स्वाइन फ्लू के बाद उपचार ले रहे हैं। (अंदरके पेज भी पढ़ें)