- Hindi News
- भाजपा नगरमंडल ने रेल समस्याओं को लेकर सौंपा पत्र
भाजपा नगरमंडल ने रेल समस्याओं को लेकर सौंपा पत्र
श्रीकरणपुर. भाजपानगरमंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली में क्षेत्रीय सांसद केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द मेघवाल से मिलकर उन्हें रेल समस्याओं को लेकर पत्र सौंपते हुए बजट में क्षेत्र की रेल समस्याएं हल करवाने की मांग की। गुप्ता ने मेघवाल को बताया कि कैनाल लूप लाईन की मंडियों जिसमें केसरीसिंहपुर,श्रीकरणपुर , गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर को लोगों को सीधी जयपुर की रेलसेवा से जोड़ने के लिए कोटा हनुमानगढ़ गाड़ी को हनुमानगढ़ वाया श्रीगंगानगर चलाने, दैनिक यात्रियों के लिए सुबह श्रीगंगानगर तथा देरशाम श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ के लिए पैसेंजर गाड़ी चलाने,सराय रोहिल्ला गाड़ी को रात्रि दिल्ली से जल्दी वाया रोहतक भिवानी हिसार चलवाने,बांद्रा बीकानेर गाड़ी को श्रीगंगानगर तक बढाने ,श्रीकरणपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने आदि की मांग की।