- Hindi News
- 5 मंत्रियों ने मोदी की सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
5 मंत्रियों ने मोदी की सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मंत्रियों ने अधिकारियों से की सुरक्षा इंतजामों के बारे में चर्चा
भास्करन्यूज|सूरतगढ़.
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी के 19 फरवरी को सूरतगढ़ आगमन को लेकर राजस्थान सरकार के पांच मंत्रियों ने मंगलवार को उच्च अधिकारियो के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
राज्य के चिकित्सामंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी, सहकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप, गृह सचिव अशोक संपतराम, एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू, प्रिंसिपल सचिव कृषि कुलदीप राका दोपहर दो बजे स्टेट प्लेन से सूरतगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री की होनी वाली सभास्थल राजीव गांधी स्टेडियम कॉलेज ग्राउंड में बन रहे हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार, कार्यवाहक आईजी संतोष चालके, कलेक्टर आरएस जाखड़, एसपी हरीप्रसाद शर्मा, एएसपी मनोज चौधरी, एएसपी सीआईडी दीक्षा कामरा, एडीएम एनडी मटई, एसडीएम रामचंद्र पोटलिया डीएसपी मदनसिंह बुरड़क मौजूद थे। इसके बाद मंत्रियों ने थर्मल विश्रामगृह में अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा इंतजामों के बारे में चर्चा की।
मंत्रियों ने स्टेडियम में कितने लोगों के बैठने की क्षमता है और वीआईपी के ठहरने आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कृषिमंत्री सैनी ने बताया कि सीएम वसुंधरा राजे केंद्रीय कृषिमंत्री 15 फरवरी तक सूरतगढ़ आएंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
सूरतगढ़. मंचासीन मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधि
19 फरवरीको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। सहकारिता एवं न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देश दिए। इनके अलावा चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सिंचाई मंत्री रामप्रताप और शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू बीकानेर से आए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक ली। बैठक में विधायक गुरजंटसिंह, अभिषेक मटोरिया, द्रोेपती मेघवाल, कृष्ण कड़वा, संजीव बेनीवाल, जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढी सहित हनुमानगढ़, बीकानेर चूरू के जिलाध्यक्ष, नगरपालिका चेयरमैन, प्रधान, जिला उपप्रमुख, पंचायत समिति प्रधान, जिला पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि मिट्टी परीक्षण के लिए सरकार द्वारा कार्ड नि:शुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तरह-तरह के पेस्टीसाइड्स फर्टिलाइजर्स के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। किसान योजना के तहत कार्ड के माध्यम से लैब में मिट्टी की नि:शुल्क जांच करवा सकेंगे। प्रदेश में 216 लाख हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है। जबकि मिट्टी के परीक्षण के लिए अब तक प्रदेश में 55 लैब शुरू हो चुकी हैं। सरकार प्रतिवर्ष 21 लाख कार्ड जारी करेगी। किसान कार्ड के माध्यम से लैब में मिट्टी का परीक्षण करवा सकेंगे, ताकि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ सके और फसलों का अच्छा उत्पादन ले सके।