सूरतगढ़/श्रीगंगानगर। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। सहकारिता एवं न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देश दिए।
इनके अलावा चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सिंचाई मंत्री रामप्रताप और शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू बीकानेर से आए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक ली।
बैठक में विधायक गुरजंटसिंह, अभिषेक मटोरिया, द्रोेपती मेघवाल, कृष्ण कड़वा, संजीव बेनीवाल, जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढी सहित हनुमानगढ़, बीकानेर चूरू के जिलाध्यक्ष, नगरपालिका चेयरमैन, प्रधान, जिला उपप्रमुख, पंचायत समिति प्रधान, जिला पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक राजेंद्रसिंह भादू ने बैठक का संचालन किया।
चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ अनूपगढ़, रायसिंहनगर सूरतगढ़, सहकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी श्रीगंगानगर, सादुलशहर श्रीकरणपुर, सिंचाई मंत्री डा. रामप्रताप हनुमानगढ़, वन मंत्री राजकुमार रिणवा चूरू, परिवहन मंत्री युनूस खान नागौर शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।