- Hindi News
- डीआरएम ने किया संगरिया पीलीबंगा स्टेशन का निरीक्षण
डीआरएम ने किया संगरिया पीलीबंगा स्टेशन का निरीक्षण
भास्कर न्यूज|संगरिया/पीलीबंगा
रेलवेमहाप्रंबधकअनिल सिंगल के दौरे से पहले डीआरएम मंजू गुप्ता ने मंगलवार को संगरिया रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुप्ता ने रेलवे स्टेशन पर मूलभूत जरूरतों को पूरी करने, प्लेटफार्म ऊंचा बड़ा करने, नगरपालिका के पीछे रेलवे की खाली जगह पर पौधे लगाने, रेलवे आवासीय कालोनी के लिए अलग से दरवाजा लगाने, सफाई के लिए पार्ट टाइम कर्मचारी लगाने तथा शौचालय के लिए टेंडर जारी करने की बात कही। उन्होंने स्टेशन पर बने 50 साल पुराने छोटे बंद गेट को दोबारा खोलने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अवांछित बेटिकट लोग इस दरवाजे से आते हैं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी होती है। इसलिए सिर्फ मुख्यद्वार से ही आवागमन हो सकता है। इसके बाद डीआरएम ने पीलीबंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं उनके निराकरण का अाश्वासन दिया। रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण जैन, भाजपा नगरमंडल उपाध्यक्ष डीके शर्मा, उपभोक्ता संघर्ष समिति अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, गुलशन अरोड़ा आदि ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपे।
व्यापारमंडल ने की जंक्शन में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने की मांग
हनुमानगढ़.रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आई डीआरएम को विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग मांगों के ज्ञापन सौंपे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपालचंद के नेतृत्व में व्यापारियों ने बीकानेर की तरह जंक्शन में भी मुख्य सेक्शन भवन के सामने रेलवे शैड की तरफ बुकिंग विंडो प्रतीक्षालय बनाने, गांधीनगर एवं रेलवे कॉलोनी की तरफ होते हुए बाजार की ओर जाने के लिए अंडरपास बनाने, रेलवे स्टेशन पर सुलभ कॉम्लैक्स बनाने, हनुमानगढ़ में ब्रॉडगेज की लाईन शुरू करवाने, खाली पड़ी भूमि पर रेल नीर प्लांट लगवाने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे शैड का आकार बड़ा करने आदि मांगों को ज्ञापन डीआरएम को सौंपा।