जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक कल
जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक कल
हनुमानगढ़. जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। सीएमएचओ डॉ. प्रीतमोहिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक के अलावा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन भी 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। इसकी अध्यक्ष जिला कलेक्टर पीसी किशन करेंगे।