हनुमानगढ़। टिब्बी पुलिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। स्थिति यह है कि पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस के कार्यशैली से परेशान होकर पीड़िता के परिजन मंगलवार को एसपी कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गए।
पीड़ित परिवार शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता ने टिब्बी पुलिस थाना में चार दिसंबर 2014 को मामला दर्ज कराया था कि टिब्बी के कुलदीप, जयाल राजेश ने मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री का अश्लील क्लीप बनाकर उसके साथ गलत काम किया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष दो आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं।
पुलिस इन दोनों आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। वहीं जांच अधिकारी डीएसपी आरडी सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष दो आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।