पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों से ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

व्यापारियों से ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. व्यापारमंडल की ओर से संगरिया की व्यापारिक फर्मों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। संगठन की ओर से इस संबंध में एक ज्ञापन सीआई को दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार जैन, सचिव सुनील सिंगला, उपाध्यक्ष विक्रम सिंगला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जिंदल, उप सचिव रोबिन बजाज, पेस्टीसाईड यूनियन अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया गया कि फर्म अशोककुमार नरेशकुमार, बालाजी एग्रो इंटरप्राइजेज मां भगवती इंडस्ट्रीज के मालिक मंडी के कई व्यापारियों से धोखाधड़ी कर करीब 90 लाख रुपए की ठगी कर भाग गए। आरोपी हनुमानगढ़, कालांवाली, वामन दिवाना (बठिंडा) ओढ़ा आदि स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके चलते व्यापारी वर्ग में काफी रोष है। व्यापारियों ने सीआई से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।