पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की समस्या समाधान की मांग

ग्रामीणों ने की समस्या समाधान की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायककृष्ण कड़वा और नवनिर्वाचित पंचायत समिति प्रधान रजनी, उपप्रधान मंजू बाला, जिला परिषद सदस्य डॉ. अजीत सिंह ने मंगलवार को कई गावों में दौरा कर जनसुनवाई की। गांव लीलांवाली, कीकरवाली, नाथवाना में जनसुनवाई के दौरान विधायक कड़वा ने कहा कि गावों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि गांवों की सरकार की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पंचायत समिति प्रधान रजनी उपप्रधान मंजू बाला ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से महिलाओं को आगे आने और कुछ कर दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और बिजली आपूर्ति पर पूरा ध्यान देते हुए गांवों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ. अजीत सिंह, भागीरथ, सुबामाही, मुरादअली तथा भगवंती पूनियां, मनोज पूनियां, सुरेंद्र सहारण, विनोद नैण, विकास नैण ने भी विचार रखे। ग्रामीणों ने जगह-जगह विधायक का स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी उनके सामने रखी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने समस्या का आश्वासन दिया