पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता उपरजिस्ट्रार के घर में एक माह में दूसरी बार चोरी

सहकारिता उपरजिस्ट्रार के घर में एक माह में दूसरी बार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. सहकारिताउपरजिस्ट्रार के सरकारी क्वार्टर में गुरुवार रात को फिर चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी क्वार्टर में नौ अगस्त को भी चोरी हो गई थी। उपरजिस्ट्रार रविंद्र राजपुरोहित ने जंक्शन पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह दिल्ली गया था। पीछे से शाम को सफाई कर्मचारी वाहन चालक तिलक सर्किल के पास स्थित उसके क्वार्टर में पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। कपड़े बिखरे हुए थे और सूटकेस खाली कर उल्टे पड़े थे। चोर मौके से रसोई का सामान कपड़े चुराकर ले गए। सामान बिखरा होने पर चोरी की आशंका जताते हुए कर्मचारियों ने सूचित किया।