- Hindi News
- हनुमानगढ़ में पांच क्विंटल पोस्त बरामद, आरोपी फरार
हनुमानगढ़ में पांच क्विंटल पोस्त बरामद, आरोपी फरार
टाउनपुलिसने शुक्रवार देर रात को नाकाबंदी के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से पांच क्विंटल पोस्त बरामद किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद किए गए पोस्त की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सीआई रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिली थी कि पल्लू मेगा हाइवे की तरफ से गाड़ी में कुछ लोग भारी मात्रा में पोस्त लेकर रहे हैं। सूचना के आधार पर शेरगढ़ पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी करवाई गई। थोड़ी देर बाद ही एक स्कोर्पियो गाड़ी आते हुए दिखाई दी। आरोपी पुलिस को देखकर गाड़ी आगे भगा ले गए। गाड़ी का पीछा किया गया लेकिन आरोपियों ने किशनपुरा मोड़ के पास गाड़ी गांव की तरफ मोड़ ली और चक 22 एनडीआर की रोही के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी में चालक सहित दो लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से पांच क्विंटल पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया है।
गाड़ीमालिक तस्करी के मामले में बंद है जेल में
सीआईरामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि पोस्त तस्करी के मामले में बरामद की गई स्कोर्पियो गाड़ी का मालिक संगरिया के हरिपुरा गांव का रहने वाला है। उक्त गाड़ी पोस्त तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस ने पकड़ी थी। जिसके आरोप में गाड़ी मालिक जगराज जेल में है। बाद में उक्त गाड़ी कोर्ट से छुट गई थी। सीआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।