पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के फर्जी इकरारनामे में गवाह बनाने का आरोप

जमीन के फर्जी इकरारनामे में गवाह बनाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनूपगढ़. बीएसएफके सामने की जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार करने और उसमें फर्जी हस्ताक्षर कर गवाह बनाने के आरोप में तेजासिंह जटसिख निवासी 16 ने इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। तेजासिंह जटसिख द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि चक 16 में बीएसएफ कैंपस के सामने हुसकानीराम पुत्र कृपाराम चौधरी निवासी ठुहक हाल ठंगर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के नाम से मुरब्बा नंबर 302/451 का 25 बीघा जमीन आवंटन शुदा थी। इस जमीन का गुरप्यार सिंह उर्फ पारी निवासी, नायब सिंह और बलवीर सिंह ने कुट रचित तरीके से एक इकरारनामा बना लिया। इस इकरारनामा के लिए स्टांप पेपर सूरतगढ़ से खरीदे और तस्दीक हनुमानगढ़ के करवाया है। पुलिस थानाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि इस इकरारनामा में तेजासिंह जटसिख को गवाह के रूप में लिखा गया, जबकि तेजासिंह मौके पर ही नहीं था, इस इकरारनामा पर गवाह के रूप में तेजासिंह के हस्ताक्षर भी फर्जी किए हुए हैं, मुकदमे में तेजा सिंह ने आरोप लगाया है कि इस इकरारनामा को सबूत के तौर पर न्यायालय में भी पेश किया जा चुका है।