पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल एवं मृदा परीक्षण की दी जानकारी

जल एवं मृदा परीक्षण की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. ग्रामोत्थानविद्यापीठ के कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनूप कुमार ने किसानों को बीटी कॉटन के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों, जल एवं मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पादप वैज्ञानिक उमेश कुमार ने पौधों में लगने वाली बीमारियों तथा उनके नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया। पशु वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने पशुओं में टीकाकरण संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। शिव सिंह ने एनएफएल द्वारा संचालित विभिन्न किसान उपयोगी तथा बीटी कॉटन में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

महाराजाअग्रसेन की मूिर्त का अनावरण आज

संगरिया. महाराजाअग्रसेन की मूर्ति का अनावरण सुमन कंदोई ट्रस्टी तारा बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा के कर कमलों द्वारा आज सुबह साढ़े 11 बजे महाराजा अग्रसेन पार्क में होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रो. एमपी गुप्ता अतिथि मांगेलाल अग्रवाल होंगे। अग्रवाल महासभा के संजय जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्र प्रतिभाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और अग्र सहभोज का आयोजन होगा।