पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगरिया ब्लॉक खुले में शौच से पूर्णतया मुक्त

संगरिया ब्लॉक खुले में शौच से पूर्णतया मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरियाब्लॉक पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो गया है। शुक्रवार को रतनपुरा स्थित पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित साधारण सभा की बैठक में बीडीओ ने इसकी घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हरदीपसिंह शाहपीनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान हरदीपसिंह शाहपीनी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच डायरेक्टर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करें। उन्होंने प्रत्येक गांव में गौरव पथ योजना तहत बनने वाली सड़कों का प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा ताकि गावों में विकास की गति तेज हो सके। बीडीओ मोहनलाल गोदारा ने पूरे ब्लॉक के खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हर घर में शौचालय का निर्माण करवाने के लिए पूरे राजस्थान में ऑनलाइन प्रक्रिया में पंचायत समिति संगरिया प्रथम स्थान पर चल रही है। इसमें सरंपचों, ग्राम सचिव, एलडीसी, प्रेरक और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम शामिल है। इसके अलावा पूरे ब्लॉक को 31 दिसंबर 2014 तक आेडीएफ घोषित करवाने का लक्ष्य रखा है, जिसे हर ग्रामीणों को जागरूक कर हर हालत में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विकास अधिकारी गोदारा ने सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्मल भारत के तहत क्लीन राजस्थान बनाने की अपील की। बैठक में पंचायत समिति एईएन श्रवण सहारण राधाकिशन कड़वासरा, बीईईओ गजानंद भोबिया, ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेश गर्ग, पीडब्ल्यूडी के कर्मसिंह बराड़, जोधपुर डिस्कॉम के एईएन विजय सिंह मीणा, पशु चिकित्सक डाॅ. पुरूषोतम गुप्ता, जल संसाधन विभाग के जेईएन जुगलकिशोर शर्मा सहित ग्राम सचिव, सरपंच जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पेयजलबिजली के मुद्दे छाए

बैठकमें पेयजल बिजली आपूर्ति से संबंधित मुद्दे छाए रहे। नगराना सरपंच कमला तिवाड़ी ने स्वच्छ पेयजल के लिए वाटरवर्क्स का फिल्टर दुरुस्त करने और बिजली स्विच बदलने तथा बस स्टैंड से 82 आरडी तक कारपेट सडक़ बनाने, इंद्रपुरा सरंपच ओमप्रकाश ने पेयजल सप्लाई में पुरानी पाइपों को हटाकर नई पाइप लगाने, हरिपुरा सरपंच हरमीत बलजोत ने पशु चिकित्सालय में स्टॉफ लगाने, बोलांवाली सरपंच संदीप कौर ने गांव में स्थाई डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में सरपंच भगतपुरा गुरमीत कौर, रासूवाला श्रीराम रॉयल, भाखरावाली एडवोकेट महेंद्र भाकर, मनीराम ढाबां, किशनपुर