पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मास्टर प्लान में 16 चक गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे

नए मास्टर प्लान में 16 चक गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके 2031 तक के नए मास्टर प्लान को लेकर नगर नियोजन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अनुबंधित कंपनी की ओर से शहर का सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शहर का वर्ष 2016 तक का मास्टर प्लान बना हुआ है। इसलिए अब 2031 तक का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। नए मास्टर प्लान में क्षेत्र के 16 चक और गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे। इसमें सरकार अब बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शहर के विकास की तमाम योजनाओं को भी मास्टर प्लान के जरिए मूर्तरूप देगी। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार वर्ष 2031 तक शहर में बुनियादी सुविधाओं का विकास इसी समय कर लेना चाहती है। इसलिए अब नए सिरे से मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है। मास्टर प्लान के लिए सर्वे की जिम्मेदारी दिल्ली की सुपीरियर ग्लोबल कंपनी को सौंपी गई हैं। इसके तहत कंपनी ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद नगर नियोजन विभाग के अधिकारी सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन कर आगामी योजनाओं पर चर्चा कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप देंगे। नया मास्टर प्लान वर्ष 2016 में लागू होगा।

मास्टरप्लान में बनेंगी यह योजनाएं

शहरका विस्तार, विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन, विकास को विस्तार देने के लिए महत्वपूर्ण निर्माण शहर के बाहर, सड़क यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, रिंग रोड आंतरिक रोड का विकास,आंतरिक यातायात की बेहतर व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं पर फोकस,अत्याधुनिक सीवरेज सिस्टम,कचरा निष्पादन का पुख्ता प्रबंध, निर्धारित मानक पर ही रिहायशी कॉलोनियों में आवास निर्माण, व्यवस्थित वैध निर्माण, कच्ची बस्ती विकास की विशेष योजना का खाका तैयार किया जाएगा।

^नएमास्टर प्लान के लिए अनुबंधित कंपनी की ओर से शहर का सर्वे किया जा रहा है। वर्ष 2031 तक बनाए जाने वाले मास्टर प्लान को वर्ष 2016 में लागू किया जाना प्रस्तावित है।

रामनिवास,सहायकनगरनियोजक, नगरपरिषद