पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोगियों परिजनों को मिलता है एक समय का फ्री खाना

रोगियों परिजनों को मिलता है एक समय का फ्री खाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसेवाका जज्बा हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं हैं। शहर के कुछ युवाओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके परिजनों के लिए निशुल्क पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कर यह करके दिखाया है। जनसेवा की इस अनूठी मिसाल की हर कोई सराहना करता नजर आता है। दरअसल टाउन स्थित जिला अस्पताल में जिलेभर से रोगी उनके परिजन आते हैं। होटल-ढाबे दूर होने के कारण रोगियों के परिजनों को भोजन को लेकर खासी परेशानी होती हैं। वहीं गरीब तबके के दिहाड़ी मजदूरों को बीमारी के साथ संघर्ष करते समय एक जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाता है। एेसें में अस्पताल में निशुल्क भोजन व्यवस्था से असहाय गरीब तबके के रोगियों उनके परिजनों को खासी राहत मिली हैं। अस्पताल के बी वार्ड के सामने खाली ब्लॉक की जगह पर हर रोज शाम पांच बजे निशुल्क भोजन कराया जा रहा है। भोजन में दलिया, खिचड़ी के अलावा रोटी-सब्जी परोसी जाती है। अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ लोगों को एक साथ भोजन कराया जा रहा है।

इसतरह मिली प्रेरणा

स्वयंसेवकसोनू कुक्कड़ ने बताया कि नगरपरिषद के पूर्व सभापति पवन अग्रवाल ने जिला अस्पताल में रोगियों के लिए भोजन सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद उन्होंने सेवा का संकल्प लिया और 17 जून 2014 को साथियों के साथ सेवा कार्य की शुरुआत की और यह निरंतर जारी है। जनसहयोग से इस सेवा कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें टाउन की इंदिरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के जसवीर सिंह प्रधान, राम गोयल, चक ज्वाला सिंहवाला के सोनूसिंह, बूटासिंह, ओम सोनी आदि सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंगर व्यवस्था में सहयोग करने के इच्छुक टाउन की इंदिरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में आटा, राशन, सब्जी आदि भिजवा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9214400420 पर संपर्क किया जा सकता है।

सरकारकी ओर से इनको निशुल्क भोजन

राज्यसरकार की ओर से जिला अस्पताल में केवल नवप्रसूताओं कुपोषित बच्चों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था है। अस्पताल के जेएसवाई वार्ड में भर्ती होने वाली प्रसूताओं एमटीसी वार्ड में भर्ती होने वाले कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों को निशुल्क भोजन कराया जाता है।

हनुमानगढ़. निशुल्क भोजन करवाते स्वयं सेवक