पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के लिए आवेदन शिविर 12 को

हज के लिए आवेदन शिविर 12 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. हजपर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन शिविर 12 फरवरी को टाउन में जाकिर हुसैन पार्क के पास मुस्लिम मुसाफिरखाना में लगाया जाएगा। जिला हज ट्रेनर हाली जमील मोहम्मद मदनी ने बताया कि कैंप का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक रहेगा। हज 2015 में जाने के इच्छुक लोग इस शिविर में आवेदन कर सकेंगे। मदनी ने बताया कि आवेदक को पासपोर्ट उसकी दो फोटो कॉपी, फोटो, ऑनलाइन बैंक पास बुक या बैंक चेक पास बुक की दो फोटो कॉपी, पासपोर्ट के पते पर वर्तमान में निवास नहीं है तो वर्तमान निवास का एक पहचान पत्र उसकी दो फोटो कॉपी लाना जरूरी है। इसके अलावा 70 साल से अधिक उम्र के आवेदक अपना सहयोगी का पासपोर्ट लेकर आएंगे। मदनी ने बताया कि हज यात्रा 2015 के लिए पासपोर्ट की वैधता 20 मार्च 2016 तक होनी चाहिए।