महंत हरिप्रकाश की मनाई बरसी
वार्ड18 स्थित श्रीश्याम सुंदर आश्रम में रविवार को महंत हरिप्रकाश की 21वीं बरसी मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महंत धुनी दास ने ध्वजारोहण से की। महंत सुखदेवानंद महाराज ने संतों की भूमि पर होने वाले संत समागम में भाग लेने की बात कही। जागृति संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश करवा ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार के कार्य कर रही है। नारायण हॉस्पिटल के डॉ.अंकित माथुर ने गरीब परिवारों के लिए निशुल्क उपचार के बारे में जानकारी दी। पंडित मनोज शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के महंत महेश मुनि, हरिद्वार वाले संत गंगाराम, तंदूरवाली के बाबा नारायणदास, महंत बलवंत प्रकाश राजपुरा, संत योगेंद्रा नंद रामपुरा, रविप्रकाश, कैंप प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, संस्था उपाध्यक्ष अमरनाथ पेंटर, देवीलाल खोथ, कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर दत्त कौशिक, पार्षद लखन करवा आदि मौजूद थे। मंच संचालन जगतार मुनि ने किया।
संगरिया. श्री शाम सुंदर आश्रम में संत समागम में भाग लेते हुए संत और गणमान्य