- Hindi News
- राम का नाम ही तारण हार: स्वामी आत्मानंद पुरी
राम का नाम ही तारण हार: स्वामी आत्मानंद पुरी
रामनाम तारण हार है। राम अवध के राजा थे जहां किसी का वध नहीं होता था।
उक्त विचार शिव शक्ति योग मिशन द्वारा गीता भवन में आयोजित करवाई जा रही श्रीराम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज ने कहे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का साथ पाप, ताप गरीबी को दूर कर देता है।
प्रेम करना है तो ईश्वर से करो, ये जग झूठा है। उन्होंने राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुद्यन के जीवन प्रसंगों का व्याख्यान करते हुए श्रद्धालुओं को उसे जीवन में उतारने का आह्वान किया। कथा में राम-सीता के विवाह की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई।
स्वामी जी ने मधुर भजनों से माहौल को संगीतमय कर दिया। प्रसाद राजेन्द्र सोनी कमलेश सोनी परिवार द्वारा बांटा गया। मंच संचालन गीता भवन ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर शर्मा द्वारा किया गया।
पीलीबंगा. श्री राम कथा में राम-सीता के विवाह में अपनी प्रस्तुति देते राजेंद्र कमलेश सोनी