- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में बिखेरी राजस्थान और पंजाबी संस्कृति की छटा
वार्षिकोत्सव में बिखेरी राजस्थान और पंजाबी संस्कृति की छटा
टिन्नीट्वायज स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर और बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों ने घूमर, गिद्दा और भंगड़ा नृत्य कर वाहवाही लूटी। इसके बाद फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सेव गर्ल्स और चाइल्ड लेबर की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभाेर कर दिया। इस मौके पर एडीईओ राजेंद्र सिहाग, थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा, निजी शिक्षण संस्थान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, जिलासंघ मोमन चंद मित्तल आदि मौजूद थे। विद्यालय के व्यवस्थापक पुरुषोत्तम मिढ़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य दीपक शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। पवन मिड्ढा, सुमन मिड्ढा, राकेश सिंगला, पवन गर्ग आदि ने सभी का आभार जताया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। बेस्ट पेरेंटस का अवार्ड जगदीप गोयल बेस्ट स्टूडेंट अपूर्वा मोंगा, एक्टिव स्टूडेंट में बानी तथा आलराउंड स्टूडेंट का खिताब ज्योत्सना को मिला।
संगरिया. वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे