- Hindi News
- गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान
गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान
गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान
भास्कर न्यूज | संगरिया
नगरपालिकामनोनीत पार्षद डायरेक्टर ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्था हनुमान गोयल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर नगर पालिका द्वारा ग्रामोत्थान विद्यापीठ की खातेदारी कृषि भूमि में डाले जा रहे गंदे पानी को रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि इससे संस्था को आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह समस्या कई सालों से बरकरार है। समस्या के बारे में अवगत करवाने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में संगरिया दौरे पर आई सीएम को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वार्डवासी सुभाष धारणियां ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर जाने से सड़क पानी से लबालब हो जाती है। इससे आवागमन बाधित होता है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल को भी ज्ञापन सौंपा। बाद में पालिकाध्यक्ष बेनीवाल, ईओ कृष्णलाल गोस्वामी ने मौके पर जाकर समस्या को देखा और गंदे पानी की निकासी करवाई। गोस्वामी ने बताया कि वार्ड 25, एक दो में गंदे पानी की निकासी का स्थाई हल के लिए राज्य सरकार को लिखा गया है।