- Hindi News
- पक्कासारण: क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन हुआ मुश्किल
पक्कासारण: क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन हुआ मुश्किल
पक्कासारणा. हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रोड काफी समय से जर्जर हाल में है।
भास्कर न्यूज | पक्कासारणा
गांवसे निकलने वाली हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रोड काफी समय से जर्जर हाल में है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। हालत यह है कि सड़क पर गड्ढे ही नजर आते हैं। गड्ढों की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सड़क की हालत में सुधार के प्रयास नहीं हो रहे।
यही स्थिति पक्कासारणा से गोलूवाला जाने वाली रोड की भी है। पक्काभादवा के पास सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। ऐसे में सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है। खास बात यह है कि इस रोड का पेचवर्क कुछ समय पहले ही हुआ था लेकिन अमानक सामग्री के उपयोग के कारण सड़क दोबारा उखड़ गई है। ग्रामीण राजेश मिमाणी, अनिल सैन, दीपक कुमार आदि ने बताया कि काफी समय से सड़कों की मरम्मत का काम नहीं हुआ है। यहां तक कि संबंधित विभाग पेचवर्क भी नहीं करवा रहा है।
बारिशके समय होती है अधिक परेशानी
क्षतिग्रस्तसड़कों के कारण ग्रामीणों को बारिश के मौसम से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। थोड़ी सी बारिश के बाद भी कई दिनों के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनका पता भी नहीं लग पाता और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण पानी की जल्दी निकासी नहीं होती और बारिश में तालाब सा बन जाता है।
टेंडरनिकाले गए हैं, मरम्मत करा दी जाएगी
^क्षतिग्रस्तसड़क की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले गए हैं। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। ओम जांदू, एईएन,पीडब्ल्यूडी,हनुमानगढ़