- Hindi News
- चारदीवारी के पास से गंदे पानी को हटाने की मांग का सौंपा ज्ञापन
चारदीवारी के पास से गंदे पानी को हटाने की मांग का सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़. अबोहरबाइपास रोड पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन की चारदीवारी का गंदे पानी से हो रहे नुकसान को लेकर संत निरंकारी मंडल की ओर से नगरपरिषद आयुक्त श्रवण बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि नगरपरिषद द्वारा अबोहर बाइपास रोड पर संत निरंकारी सत्संग भवन के लिए जगह आरक्षित है, जिस पर निरंकारी मंडल ब्रांच द्वारा आरक्षित जगह पर सत्संग भवन एवं चारदीवारी निर्माण करवाया हुआ है। इस भवन के तीनों तरफ नगरपरिषद के स्वामित्व की जगह है, जिसे नगरपरिषद द्वारा ठेके पर दी हुई है। ठेकेदार ने जानबूझकर बंधा हटा दिया है, इसके कारण निरंकारी भवन की चारदीवारी के साथ-साथ पानी जमा हो गया। ऐसे में चारदीवारी गिरने की कगार पर है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद गौरव जैन, संत निरंकारी मिशन हनुमानगढ़ के संयोजक देवराज छाबड़ा, अशोक सोनी, बाबूसिंह, देवीलाल, जगतार सिंह आदि शामिल थे।
सतर्कतासमिति की बैठक में एक प्रकरण का हुआ निस्तारण
हनुमानगढ़. जिलाजन अभाव अभियोग निराकरण और सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को एडीएम बीएल मेहरडा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कुल पांच प्रकरणों में से एक प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया वहीं चार प्रकरण अभी पेंडिंग रखे गए हैं। बैठक में संगरिया एसडीएम केसी रैगर, डीएसओ सुनील वर्मा, नगर पालिका एईएन सुभाष बंसल, पीएचईडी के एईएन रामलाल मित्तल समेत प्रकरण से संबंधित लोग शामिल थे।