पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान ज्योति शहीद भगतसिंह कॉलेज का सरकारीकरण रद्द

ज्ञान ज्योति शहीद भगतसिंह कॉलेज का सरकारीकरण रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने सोमवार को श्रीकरणपुर के ज्ञान ज्योति, रायसिंहनगर के शहीद भगतसिंह, संगरिया के मीरा कन्या कॉलेज के सरकारीकरण को रद्द कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को अगले सत्र से अधिक फीस चुकानी पड़ेगी। इस खबर से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके खिलाफ वे आंदोलन करेंगे।

यहहै मामला

तत्कालीनगहलोत सरकार ने क्षेत्रवासियों की मांग पर श्रीकरणपुर का ज्ञान ज्योति कॉलेज और रायसिंहनगर का शहीद भगतसिंह संगरिया के मीरा कन्या कॉलेज को राजकीय महाविद्यालय का दर्जा दिया था। गत विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय विभाग की सहमति से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई थी तथा राज्य सरकार के पक्ष में सभी दस्तावेजों का निष्पादन हो गया था। राज्य सरकार ने प्राचार्य के पद पर राजस्थान शिक्षा सेवा का अधिकारी भी नियुक्त कर दिया था लेकिन विधान सभा चुनाव के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार ने बजट पर रोक लगा दी थी।

क्याकहते हैं छात्र नेता

सरकारके आदेशों से पूरे छात्र वर्ग में निराशा का माहौल है हम छात्र हितों में कॉलेज के सरकारीकरण को लेकर आंदोलन करेंगे।

देवेंद्रसिंह साहू, अध्यक्षछात्र संघ राजकीय महाविद्यालय श्रीकरणपुर।

^सरकारकॉलेज का निजीकरण कर विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करना चाहती है। हम छात्र हितों के लिए चुप नहीं बैठेंगे। रोशनराठौड़, जिलामहासचिव एआईएसएफ।

सूचनामिली है, लिखित आदेश नहीं

^मैंनेडायरेक्टरकॉलेज शिक्षा की वेबसाइट पर छह कालेजों के सरकारीकरण के निरस्त होने के आदेश देखे हैं। अभी तक मेरे पास लिखित आदेश नहीं आए हैं।

महेशसुखीजा, प्राचार्यराजकीय महाविद्यालय श्रीकरणपुर।

विरोधके बाद दिया था प्रवेश

जुलाई2014 में राज्य सरकार की ओर से इन कॉलेजों की डिनोटिफाइड की प्रक्रिया शुरू करने पर छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया। दोनों जिलों में सीएम के पुतले फूंके गए थे। आंदोलन बड़ा रूप लेता इससे पहले सरकार ने विद्याथियों को सरकारी फीस पर प्रवेश दे दिया और डिनोटिफाइड की प्रक्रिया को विचाराधीन रखा था।