एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
हनुमानगढ़| 20वींजिला स्तरीय 14वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सोनी ने किया। अध्यक्षता बीईईओ तेजासिंह गदराना ने की। विशिष्ट अतिथि कृष्ण द्विवेदी थे। प्रतियोगिता की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की। प्रधानाध्यापक कांता ने बताया कि प्रतियोगिता में 62 टीमें भाग ले रही है। इस मौके पर कांता छाबड़ा, विनोद कोरिया, रविंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
हनुमानगढ़. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शपथ लेते खिलाड़ी।