पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज कनेक्शन के लिए लोगों को प्रेरित करने में विफल रही नगरपरिषद

सीवरेज कनेक्शन के लिए लोगों को प्रेरित करने में विफल रही नगरपरिषद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय पर सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने में नगरपरिषद असफल साबित हो रही है। नगरपरिषद से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक जंक्शन में महज सौ लोगों ने ही सीवरेज कनेक्शन लिए हैं। इसके अलावा दो सौ अन्य लोगों ने भी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। जंक्शन में सीवरेज के कुल आठ से नौ हजार कनेक्शन होने है। इतनी कम संख्या में कनेक्शन के आवेदन आने के कारण पूरी योजना पर ही प्रश्न चिन्ह लग रहा है। यह स्थिति तो तब है जबकि भामाशाह योजना के शिविर से ही सीवरेज कनेक्शन को भी जोड़ा गया है और इन शिविरों में लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग कनेक्शन लेने में रूचि नहीं ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीवरेज सिस्टम के पूरी तरह से कामयाब होने के लिए कम से कम डेढ़ से दो हजार कनेक्शन होना जरूरी हैं।

हनुमानगढ़. जंक्शन में बाईपास पर बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।