अब पंडितावाली में भी खुला पुस्तकालय
अबपंडितावाली में भी पुस्तकालय खोला गया है। कलेक्टर पीसी किशन ने सोमवार को राजकीय अंबेडकर छात्रावास में खोले गए पुस्तकालय का उद्घाटन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस छात्रावास में पुस्तकालय का निर्माण जनसहयोग से किया गया है। कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों के बीच करीब आधा घंटा बिताया और यहां के तेजस्वी छात्र रायसिंह को पांच किताबें खुद की ओर से भेंट की। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों की समस्याएं सुनी। बच्चों ने जिला कलेक्टर को छात्रावास तक रास्ते की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को छात्रावास में व्याप्त समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीलीबंगा एसडीएम हर्षवर्द्धन सिंह राठौड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।