संगरिया फीडर की बिजली आज बंद रहेगी
हनुमानगढ़| जंक्शनस्थित भगतसिंह चौक जीएसएस से निकलने वाले संगरिया फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी। जेईएन मनदीप सिंह ने बताया कि बिजली बंद रहने से सावन कॉलोनी, गोल्डन सिटी, संगरिया रोड, मेघराज कॉलोनी और लाला जी बालाजी मार्केट की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।