- Hindi News
- बांके बिहारी महोत्सव 10 से, शोभायात्रा निकाली जाएगी
बांके बिहारी महोत्सव 10 से, शोभायात्रा निकाली जाएगी
संगरिया| वार्डदस में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर ‘केशव भवन’ में महर्षि लालजी के सान्निध्य में मंगलवार से धार्मिक महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। कार्यक्रम प्रभारी संजय जिंदल ने बताया कि मंगलवार को सुबह सवा दस बजे ओबीसी बैंक से बांके बिहारी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बांके बिहारी का कीर्तन होगा। कीर्तन में वरूण बंसल कोटकपूरा और अर्चना बाबा की महिमा का गुणगान करेगी। अगले दिन सुबह सवा दस बजे श्री बांके बिहारी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।