पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को दिलाई जाएगी सहायता

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को दिलाई जाएगी सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुल शहर। भाजपा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करने वाली पार्टी है। यह बात भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक नागपाल ने शनिवार को व्यापार मंडल में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक गुरजंट सिंह बराड़ ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहकर श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव के साथ-साथ ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के चुनावों की भी समय रहते तैयारी करें।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ी, पंचायत समिति प्रधान मनदीप कौर बराड़, श्रीगंगानगर पंचायत समिति प्रधान बबलदीप कौर, जिला परिषद के सदस्य बलदेव सिंह बराड़ एवं महेश बुडानिया, भाजयुमो के कार्य समिति सदस्य गुरवीर सिंह बराड़, पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, कोषाध्यक्ष प्रवेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष रूपचंद वधवा, मंडी समिति के डायरेक्टर साहबराम पूनिया एवं सुदेश गर्ग, पूर्व पार्षद संजीव खीचड़ ने भी विचार रखे और अशोक नागपाल का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

(सादुलशहर. कार्यक्रम में मंच पर मौजूद नागपाल एवं बराड़ मौजूद कार्यकर्ता।)