- Hindi News
- एकीकरण के विरोध में शिक्षण समिति ने ज्ञापन सौंपा
एकीकरण के विरोध में शिक्षण समिति ने ज्ञापन सौंपा
पीलीबंगा. राज्यसरकार की विद्यालय एकीकरण नीति के तहत कस्बे के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय किए जाने का विरोध करते हुए पीलीबंगा शिक्षण समिति ने कलेक्टर, हनुमानगढ़ को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में समिति सचिव राजेश गोयल द्वारा दिए गए हवाले के मुताबिक राबाउप्रा विद्यालय एवं राउप्रा विद्यालय एक ही परिसर में स्थित हैं जिनमें भवन निर्माण के साथ साथ बिजली, पानी फर्नीचर आदि की सुविधाएं समिति द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं। यह भवन दोनों विद्यालयों के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा राबाउप्रा विद्यालय की दूरी राबाउमा विद्यालय से करीब डेढ़ से दो किमी है। राबाउमा विद्यालय में पहुंचने के लिए नन्ही मुन्नी बच्चियों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ेगा जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहेगा।