- Hindi News
- सैशन जज की चाेरी हुई कार लावारिस हालत में बरामद
सैशन जज की चाेरी हुई कार लावारिस हालत में बरामद
सैशन जज की चाेरी हुई कार लावारिस हालत में बरामद
नगर संवाददाता|हनुमानगढ़
टाउनसेचोरी हुई करौली के सैशन जज की निजी कार शनिवार दोपहर को लावारिस हालत में बरामद हो गई। पुलिस कार बरामद कर अज्ञात चोर की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी लूणकरणसिंह ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि सैशन जज की नेम प्लेट लगी निजी कार पंजाबी मोहल्ला के पीछे स्थित जसपालसिंह कॉलोनी के पास खाली भूखंड में लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। संभवतया आरोपी नाकेबंदी के भय के चलते कार को छोड़कर फरार हो गए। गौरतलब है कि टाउन में पंजाबी मोहल्ला निवासी सैशन जज सुरेंद्रमोहन शर्मा की कार आई टवंटी कार नंबर आरजे-21जीए-3400 को अज्ञात व्यक्ति गुरुवार शाम को चोरी कर ले गए थे।