पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायसिख समाज ने की अारक्षण की मांग

रायसिख समाज ने की अारक्षण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. रायसिखमहासभा की बैठक शनिवार को गांव किकरवाली में प्रदेशाध्यक्ष अमरजीतसिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पड़ाेसी राज्य पंजाब की तर्ज पर रायसिख जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण देने की मांग की गई। इसके लिए समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने अंधविश्वास, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नशा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता पर बल दिया गया। इस मौके पर बुधसिंह, मनजीत घोघा, हरबंससिंह, जसविंद्रसिंह आदि मौजूद थे।

नायकमहासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को

हनुमानगढ़. राजस्थाननायक महासभा का चौथा सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को जंक्शन में सिविल लाइंस स्थित सामुदायिक भवन में होगा। जिलाध्यक्ष टोपनलाल ने बताया कि इसमें समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।