- Hindi News
- बैंक में गबन के चारों आरोपी सात दिन के रिमांड पर
बैंक में गबन के चारों आरोपी सात दिन के रिमांड पर
एसबीबीजेबैंककी शाखा में 3.63 करोड़ रुपए गबन के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तत्कालीन शाखा प्रबंधक वैदेहीशरण सहित बैंक के चार कर्मियों को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है। शाखा प्रबंधक वैदेहीशरण, उपशाखा प्रबंधक सतीश शर्मा, कैशियर जसपाल सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर भंवरलाल अड़िया को शनिवार को श्रीगंगानगर की एसीबी कोर्ट मे पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों को पुलिस अभिरक्षा मे भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि पिछले माह बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में किसानों के नाम 70 फर्जी खाते खोलकर बिना पेपर वर्क किए 3.53 करोड़ रुपए का गबन करने का खुलासा हुआ था। इस मामले में बैंक का कृषि ऋण अधिकारी केके सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। चूंकि सभी कार्य वैदेहीशरण, सतीश शर्मा, जसपाल सिंह भंवरलाल अडिय़ा की आईडी पर हुए थे इसलिए पुलिस ने इन्हें भी संलिप्त माना था। इसी के चलते शुक्रवार इन चारों को भी गिरफ्तार किया गया था। उधर, थानाप्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया की पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। दूसरी तरफ रिकवरी के मामले मे पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस की टीम ने पिछले दिनों केके सिंह के पैतृक गांव गया (बिहार) जाकर जांच की थी लेकिन पुलिस के हाथ वहां कुछ नहीं लगा।