झंुझुनंू ने श्रीगंगानगर को हराया
राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी
टिब्बी.गांवसिलवाला खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 14 वर्ष आयु वर्ग में छात्र छात्रा राज्यस्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में छात्र छात्रा वर्ग के आठ-आठ मैच खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक निर्मल सिंह ने बताया कि छात्र वर्ग में चुरू ने चित्तौडगढ़, सीकर ने नागौर, श्रीगंगानगर ने हनुमानगढ़, भीलवाड़ा ने झुंझुनु, चित्तौडग़ढ़ ने नागौर, चुरू ने सीकर, भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़, झूंझुनू ने श्रीगंगानगर को हराया। छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़ ने बाड़मेर, जोधपुर ने चुरू, भीलवाड़ा ने नागौर, झूंझुनू ने सीकर, हनुमानगढ़ ने जोधपुर, चुरू ने बाड़मेर, भीलवाड़ा ने सीकर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान डीईओ (प्राथमिक) भोजराज छींपा ने पहुंचकर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता प्रभारी बसंतसिंह मान ने बताया कि क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।
टिब्बी. छात्रों से परिचय करते डीईओ