पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा संत स्वामी केशवानंद को याद किया

शिक्षा संत स्वामी केशवानंद को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. शिक्षासंत स्वामी केशवानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामोत्थान विद्यापीठ प्रबंध समिति की ओर से स्वामी केशवानंद स्कूल में श्रद्धांजलि सभा हुई। हवन के बाद स्कूल प्रांगण में भजन कार्यक्रम हुआ। संस्था के कोषाध्यक्ष सुखराजसिंह सलवारा ने विचार रखे। प्रिंसीपल एसके मुरारी ने आभार जताया। विद्यार्थियों ने सरकारी अस्पताल में पौधारोपण किया और सरकारी स्कूलों में बच्चों को कॉपी, पैन, पेंसिल आदि के उपहार दिए। विकलांग सेवा केंद्र में जाकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी उपहार भेंट किए गए। रेलवे स्टेशन पर निराश्रित लोगों को भोजन खिलाया गया और निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया। बच्चों ने रैली नुक्कड़ नाटक से स्वामी केशवानंद के कार्यों के बारे में बताया। राजीव चौटाला, नीलम जैन नाटक के निर्देशक आसमोहम्मद त्यागी आदि मौजूद रहे।

11दिवसीय नशामुक्ति शिविर लगाया

स्वामीकेशवानंद की पुण्यतिथि पर समाज सुधार मंच स्वामी केशवानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 11 दिवसीय नशामुक्ति शिविर का उद्घाटन वार्ड एक स्थित वृद्ध आश्रम में हुआ। पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई, संत माधोदास उदासीन, डीएसपी आरडी स्वामी, जस्टिस जगतसिंह ज्याणी, ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्था के कोषाध्यक्ष सुखराजसिंह सलवारा, शिक्षाविद शेरसिंह तूर, श्री नारायण अन्न-जल सेवा समिति अध्यक्ष मुंशी मदान, डॉ. विजय कुमार ने स्वामी केशवानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच की ओर से रामलाल बिस्सू, श्याम मिढ़ा, राजवीर त्यागी, डॉ.अंग्रेज, मनीराम कांटिया, सोहनलाल मरेजा, रविंद्र कुमार आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया। दानदाताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर डायरेक्टर रामसिंह बराड़, भूपेंद्र धालीवाल, दारासिंह गिल, पृथ्वीराज झोरड़ आदि मौजूद रहे।

भाषणप्रतियोगिता में रेखा शर्मा ज्योर्तिमय आर्य अव्वल

नाथवानारोड पर स्थित ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में स्वामी केशवानंद की पुण्यतिथि पर ‘मरुभूमि में जन-जागृति के अग्रदूत-स्वामी केशवानंद’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने स्वामी केशवानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़, प्रो. ओम जांगू, मीरा सरकारी कॉलेज प्राचार्य आईएस चेतीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन सेठी, ए