पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केमिस्ट एसोसिएशन विवाद में हुई सुलह, सुरेंद्र खुंगर बने अध्यक्ष

केमिस्ट एसोसिएशन विवाद में हुई सुलह, सुरेंद्र खुंगर बने अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमिस्टएसोसिएशन में पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध शुक्रवार को आपसी सहमति से खत्म हो गया। जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया एवं अरोड़वंश सभा हनुमानगढ़ के प्रधान सतीश कटारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गोलूवाला कैमिस्ट एसोसिएशन एवं न्यू कैमिस्ट एसोसिएशन दोनों संगठनों को एक कर दिया गया। इसके बाद गोलूवाला कैमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ,जिसमें सर्वसहमति से सुरेंद्र खुंगर अध्यक्ष चुने गए। संरक्षक शिवराज सिंह जाखड़ ,उपाध्यक्ष अजय सिगंला, सचिव रणजीत तावणीयां, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, सहसचिव राजेश वर्मा को बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया ने एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला कार्यकारिणी गोलूवाला के दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस मौके पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन सचिव अजय सिंगला सहित गोलूवाला के सभी केमिस्ट मौजूद थे। गौरतलब है कि वैचारिक मतभेद के चलते पिछले दिनो कैमिस्ट एसोसिएशन दो फाड़ हो गई थी।

गोलूवाला. बैठक में मौजूद एसोसिएशन के पदािधकारी