स्कूल के गेट के सामने भरा बरसाती पानी
निकटवर्तीगांव रतनादेसर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद स्कूल के सामने पानी जमा होने से तालाब की स्थिति बन गई है। इसके चलते शनिवार को बच्चों अध्यापकों को स्कूल जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। खास तौर पर छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा सके। ग्रामीण राजकुमार जाखड़ ने बताया कि स्कूल की मुख्य गली में पानी भरा होने से स्कूल में बना कुंड धंस सकता है। इसके अलावा स्कूल की चारदीवारी को भी नुकसान पहुंच सकता है। यहां रतनादेसर दूधली के दो स्कूल पास-पास बने हुए हैं। दोनों स्कूलों की यही स्थिति है। राजकीय प्राथमिक स्कूल रतनासर के प्रधानाध्यापक देवेंद्र नेहरा ने बताया कि स्कूल के मैन गेट के आगे पानी भरा होने के कारण बच्चों को बड़ी मुश्किल से अंदर ले जाया गया। पानी निकासी के लिए गांव के लोगों को कहा गया है।
गाय को कीचड़ से निकाला
पीलीबंगा.कस्बेके गांधी स्टेडियम में बरसाती पानी के कारण पैदा हुए कीचड़ में शुक्रवार रात्रि को एक गाय फंस गई, जिसे शनिवार को कुछ सेवाभावी युवकों ने मिलकर काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। युवक गुरदत्त सिंह, आशीष शर्मा, हरमीत सिंह, राजेंद्र कुमार लखविंद्र सिंह द्वारा किए गए इस कार्य के लिए वार्डवासियों ने उनकी सराहना की।
पल्लू. स्कूल भवन के सामने भरा पानी