पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए बने एक नंबर प्लेटफार्म से आज से चलेंगी ट्रेनें

नए बने एक नंबर प्लेटफार्म से आज से चलेंगी ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबरेलगाड़ीमें यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान लेकर ज्यादा दूर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे विभाग नए बने एक नंबर प्लेटफार्म को शुरू कर रहा है।

बुधवार से यात्री ट्रेनों का एक नंबर प्लेटफार्म पर ठहराव शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नए बने ट्रैक पर ट्रायल के तौर पर इंजन चलाकर ट्रैक की जांच पड़ताल का काम पूरा कर लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल एक नंबर प्लेटफार्म पर श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ सूरतगढ़-अनूपगढ़ यात्री ट्रेनों का संचालन होगा। इसे पहले उक्त ट्रेनों का ठहराव चार पांच नंबर प्लेटफार्म पर हो रहा था। यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिए बुकिंग खिड़की से टिकट लेने के बाद सामान के साथ कई दूर पैदल चल कर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ता था। एक नंबर प्लेटफार्म बुकिंग खिड़की से कम दूरी पर होने के साथ-साथ यात्री ट्रेन में आसानी से चढ़ और उतर सकेंगे। यही नहीं प्लेटफार्म पर 24 कोच खड़े हो सकेंगे। साथ ही प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगने पर यात्रियों को कोच के बारे में आसानी से पता चल सकेगा।

एक नबंर प्लेटफार्म के लिए बने नए ट्रैक पर इंजन चला कर ट्रायल करते रेलवे अधिकारी