पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो और लोगों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या हुई छह

दो और लोगों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या हुई छह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया-हनुमानगढ़रोडपर सोमवार को नगराना के पास बस-ट्रोला की भिड़ंत में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या चार से बढ़कर छह हो गई है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात को ट्रोला चालक प्रधान पुत्र अंबालाल (24 वर्ष) जाति जाट निवासी जीरोटा, पीएस बरोड़ा जिला अजमेर ने हनुमानगढ़ टाउन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ढालियां निवासी मनजीत कौर प|ी दरबारा सिंह (45 वर्ष) की श्रीगंगानगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मनजीत कौर की रिश्ते में लगती चाची सास सुरजीत कौर प|ी बलवीर सिंह जटसिख 65 वर्ष ने कल ही दुर्घटना में दम तोड़ दिया था। दोनों सास-बहू बठिंडा दवाई लेने गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, रोडवेज बस के परिचालक ने संगरिया पुलिस थाना में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज करवाया। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन राजस्थान रोडवेज परिचालक सुखदेव सिंह पुत्र रूड़सिंह जटसिख निवासी फरीदकोट (पंजाब) ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि ट्रक ट्रेलर के चालक ने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाकर रोडवेज बस में टक्कर मार दी, जिससे बस चालक के अलावा तीन यात्रियों की मौत हो गई।

सोमवार शाम करीब छह बजे हनुमानगढ़-संगरिया रोड पर नगराना गांव के पास राजस्थान रोडवेज की बस ट्रोले में आमने-सामने से टक्कर हो गई। बीती रात संगरिया थाने में मृतक सरजीत कौर निवासी ढालिया और मृतक मोहन सिंह श्रीगगानगर के परिजन शवों की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों काे सौंप दिए।