250 छात्राओं के िहमोग्लोबिन की जांच
संगरिया. रोटरीक्लब और ग्रामोत्थान विद्यापीठ गृहविज्ञान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को िहमोग्लोबिन रक्त जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर डॉ. चांद सिडाना और डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को िहमोग्लोबिन की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिंसीपल डॉ. केआर मोटासरा,डॉ. सुरेंद्र सहारण, रोटरी अध्यक्ष जेपी गुप्ता, सोहन मरेजा, अर्जुनदेव अंगी, पवन सेठी, भारत भूषण गर्ग ने शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर राजेंद्र गर्ग बॉबी, अमरजीत सिंह, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे। शिविर में 250 छात्राओं के रक्त की जांच की गई।
निराश्रितबच्चों की सहायता के लिए जुटाई राशि
संगरिया. ग्रामोत्थानविद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सांप्रदायिक हिंसा से ग्रसित निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए चार हजार की सहायता राशि जुटाई। छात्राओं ने स्कूल, मेन बाजार, पुलिस थाना, वार्ड 24 आदि से सहायता राशि एकत्रित की। इस मौके पर प्रिंसीपल इंद्रजीत बेनीवाल, वरिष्ठ अध्यापक विनोद राव के नेतृत्व में जुटाई गई राशि का ड्राफ्ट बनाकर गृह मंत्रालय दिल्ली में सहायता कोष में भेजा गया।
श्रीराम कथा चातुर्थ पक्षीय महायज्ञ 30 से
संगरिया. शिवबाड़ीमे फलहारी संत राजकिशोर महाराज (वृंदावन) द्वारा श्री राम कथा चातुर्थ पक्षीय चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी राजीव खारीवाल ने बताया कि महाराज द्वारा 30 सितंबर से चार नवंबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत रोजाना शाम पांच से छह बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा।
संगरिया. राशि जुटाने वाले छात्र
संगरिया. शिविर में िहमोग्लोबिन की जांच कराती छात्रा