- Hindi News
- और इधर, अध्यापिका प्रतिनियुिक्त पर, शिक्षण कार्य प्रभावित
और इधर, अध्यापिका प्रतिनियुिक्त पर, शिक्षण कार्य प्रभावित
अब डेपुटेशन के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला
पक्कासारणा. तालाबंद कर स्कूल के आगे बैठे ग्रामीण विद्यार्थी
भास्कर न्यूज| पक्कासारणा
गांवसे कुछ ही दूरी पर स्थित चक 29 एमएमके के ग्रामीणों ने एक शिक्षक के लगातार डेपुटेशन पर रहने के विरोध में मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। सरपंच विजयसिंह झाझड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन भी किया। सरपंच विजयसिंह झाझड़ा ने बताया कि स्कूल का एक अध्यापक उच्च अधिकारियों से मिलीभगत कर अपनी नियुक्ति डेपुटेशन पर जिला कलेक्ट्रेट में करवा लेता है। अध्यापक की ड्यूटी कभी साक्षरता तो कभी जनगणना विभाग में लगाई जाती है। पिछले महीने इस अध्यापक ने अपनी डेपुटेशन आर्थिक सामाजिक जनगणना में करवा ली थी। सरपंच ने बताया कि अध्यापक ने उच्च अधिकारियों से मिलकर पिछले एक साल में 19 बार अपना पद अन्य विभाग में डेपुटेशन पर करवाया और हर दस दिन बाद अन्य विभाग में काम करने लग जाता है। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती। सरपंच ने बताया कि इस समस्या के बारे में एडीएम बीएल मेहरड़ा, प्रधान शिमला कस्वां शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। स्कूल मे कुल 70 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और इन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। तालाबंदी के समय रणवां, महावीर बारूपाल, छबीलाराम, लीलूराम, पालाराम, जसकरण सिंह, कृष्ण सोंलकी आदि मौजूद थे।
^उच्चअधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर स्कूल की तालाबंदी के बारे में सूचित कर दिया था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर अध्यापक को दोबारा स्कूल में नियुक्त कर दिया है लेकिन अभी तक लिखित आदेश नहीं आए हैं। बृजलालवर्मा, प्रधानाध्यापक, राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय, 29एमएमके
^इससमस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाया गया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते मंगलवार को तालाबंदी करने की नौबत आई। विजयसिंहझाझड़ा, सरपंच,ग्रामपंचायत, पक्कासारणा
^सभीडेपुटेशन खत्म करने के लिए बीईईओ को निर्देश दिए गए हैं। तालाबंदी का मामला मेरे ध्यान में नहीं है। ऐसा है तो प्रधानाध्यापक से जानकारी ली जाएगी। भोजराजछिंपा, डीईओ(प्रारंभिक)
भास्कर न्यूज| लिखमीसर
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर में एक वरिष्ठ अध्यापिका के बार-बार प्रतिनियु