पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में हनुमानगढ़ की छात्रा वर्ग ने फहराया परचम

वॉलीबॉल में हनुमानगढ़ की छात्रा वर्ग ने फहराया परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. टिब्बी. क्षेत्रके निकटवर्ती गांव सिलवाला खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 14 वर्षीय छात्र छात्रा राज्य वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को छात्रा वर्ग में खेला गया फाइनल मैच हनुमानगढ़ की टीम ने जीत लिया। प्रतियोगिता संयोजक मोहनलाल डोडा ने बताया कि हनुमानगढ़ की टीम ने जोधपुर को 3-0 से हराकर हराया। वहीं छात्र छात्रा वर्ग में झुंझुनूं की टीम तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व सोमवार को छात्र वर्ग के फाइनल मैच में भीलवाड़ा की टीम ने चूरू को हराकर खिताब जीता था। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि संत जित्वानंद महाराज, बाबा बलजीत सिंह, रामसिंह बराड़ अशोक गोदारा थे। चानणसिंह सैनी ने गांव सिलवाला खुर्द में वॉलीबाल को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट की स्थापना करने और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने की जरूरत बताई। वक्ताओं ने टिब्बी तहसील के छोटे से गांव सिलवाला खुर्द में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए ग्रामीणों एवं समाज सेवी संस्थाओं का आभार जताया। विनोद लेघा ने खिलाड़ियों ग्रामीणों को नशा प्रवृत्ति से दूर रहने तथा पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। गांव के दलीप गोदारा विरेंद्र गोदारा ने अपनी माता स्वर्गीय विद्या देवी प|ी स्वर्गीय मामराज गोदारा की स्मृति मेंं प्रतियोगिता में सहयोगी जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रभारी बसंत सिंह मान ने बताया कि राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग में भी हनुमानगढ़ की टीम विजेता रही है तथा छात्रा वर्ग में उप विजेता रही है। वहीं सिलवाला खुर्द गांव के 28 छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया है, जिसमें से 20 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का दावा पेश करेंगे। इस अवसर पर एडीईओ (प्रारंभिक) कृष्ण सिहाग, एबीईओ दलवीर जाखड़, सरपंच कृष्ण गोदारा, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।

टिब्बी. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में विजेता हनुमानगढ़ की टीम।