पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किक्रेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर चैंपियन

किक्रेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींराज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-14) के फाइनल में मंगलवार को श्रीगंगानगर ने उदयपुर को 24 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने 19 ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम 18 ओवर में महज 77 रन ही बना पाई। श्रीगंगानगर की तरफ से आकाश ने सबसे अधिक 24 रनों का योगदान दिया।

एडी डागा स्कूल की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा जिला शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला की अध्यक्षता में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मैनआफ सीरीज जयदीप बेस्ट बॉलर बने निखिल

श्रीगंगानगरके खिलाड़ियों का पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन नजर आया। इस टीम ने फाइनल मैच में उदयपुर को हराकर केवल विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया, बल्कि इसी टीम के खिलाड़ी जयदीप को मैन आफ सीरिज, आकाश को मैन आफ मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के लिए निखिल को चुना गया। हालांकि उदयपुर के अनिरुद्ध सिंह चौहान को दो अर्धशतक के साथ 157 रन बनाने पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जोधपुर के शाहबाज खान को बेस्ट विकेट कीपर और बेहतरीन खेल के लिए हनुमानगढ़ के खिलाड़ी लक्ष्यवीर को चुना गया।

राज्यस्तरीयप्रशिक्षण में 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

इसप्रतियोगिता में चयनकर्ताओं ने 25 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयन किया। इनमें से 16 खिलाड़ियों को नेशनल टूर्नामेंट के लिए चुना जाएगा।

481खिलाड़ियों ने लिया भाग

इसप्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के 481 खिलाड़ी और 130 अधिकारियों ने भाग लिया। इसका आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता 11 सितंबर को शुरू हुई। इसका आगाज 16 सितंबर को एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ डागा स्कूल में संपन्न हुआ।